धनतेरस धनवंतरी पूजन
धन्वन्तरी महामंत्र सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇 click here to play Dhanvantri Mantra धनत्रयोदशी ************** हिंदू धर्म में त्यौहारों का अपना एक विशेष स्थान है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार सभी हिंदू बहुत ही धूम धाम से हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मानते हैं। विशेष बात यह भी है कि यह त्यौहार सिर्फ एक ही दिन तक सिमित न हो कर के पूरे पाँच दिवस इसको बहुत ही ख़ुशी से मनाया जाता है। उन पाँच दिनों में सबसे पहला दिन जो कि दीपावली के दो दिन पूर्व त्रयोदशी का दिन है, उस दिन भगवान धनवंतरी का पूजन कर के मनाया जाता है। इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धन तेरस का दिन भगवान धनवंतरी का जन्मदिवस भी कहा जाता है क्यूंकि ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवन धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान कलश लेकर समुंद्र से प्रकट हुए थे, तथा शरद पूर्णिमा के पश्चात आने वाली इस त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी का प्रादुर्भाव हु...