Sulemani Hakik The Mystical Gem Stone
Sulemani Hakik ईश्वर ने हमको हमारी इस प्रकृति में हमें प्राकृतिक सुरक्षा देने के लिए कई ऐसी चीजें प्रदान की है जिनका वास्तविक मूल्य तो बहुत कम है परन्तु जिनका लाभ हमको इतना ज्यादा है कि कई बार लाखों रुपए खर्च करने क बाद भी उतना लाभ हम को नहीं मिलता। सुलेमानी हकीक भी एक ऐसा ही नायब प्राकृतिक तोहफा है जो की ईरान की खादानो से लाया जाता है। यह बहुत खूबसूरत दिखने वाला एक उपरतन है तथा यह एक बहुत ही लाभकारी और चमत्कारी या यूं कहा जाए की रहस्यमयी असाधारण पत्थर है जिसको की उपरत्नो में उच्च का स्थान प्राप्त है। यह एक चमकदार सफ़ेद धारीदार काला पत्थर है। हमारे शास्त्रों में बहुत से रत्नो का उल्लेख मिलता है, सुलेमानी हकीक भी उन में से एक है। सुलेमानी हकीक एक ऐसा सेमि प्रिशियस जेम स्टोन है जो की कई बार कीमती रत्नो से भी ज्यादा प्रभावशाली सिद्ध होता है। यह अत्यंत शुभ होने के साथ साथ मनुष्य को मुश्किल समय में सहायक होता है। प्राचीन समय में राजा महाराजाओं के पास सुलेमानी घोड़े हुआ करते थे। सुलेमानी का अ...