Posts

Showing posts from November, 2019

तुलसी शालिग्राम विवाह

Image
तुलसी महत्व *************  हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर के आँगन में  तुलसी का पौधा जरूर दिखाई देता है। भगवान् की पूजा के साथ साथ तुलसी जी की पूजा का भी बहुत ही महत्व  है। तुलसी भगवान् विष्णु जी की अति प्रिय है क्यूँकि तुलसी जी भगवान विष्णु की भक्ति किया करती थी। तुलसी  पत्र के बिना विष्णु भगवन का पूजन अधूरा माना जाता है।  तुलसी जी में कई औषधीय गुण मौजूद हैं तथा आध्यात्मिक दृष्टि से भी तुलसी जी का पौधा अति पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहाँ पर तुलसी जी विराजमान होती  हैं वहां पर यमदूत नहीं आते।  तुलसी शालिग्राम विवाह    ******************* तुलसी जी को घर की कन्या के रूप में पूजा और जल से रोज सींचा जाता है। कार्तिक मास आने पर पूरा मास ब्रह्म  मुहूर्त में स्नान कर तुलसी जी को जल अर्पण करने के बाद कार्तिक कथा की जाती है जिसमें तुलसी कथा का भी वर्णन आता है। कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी जी का...